छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब के नशे में धुत्त ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा ,हादसे में घायल की टांग बुरी तरह कुचली लोगों ने ट्रेलर में की तोड़फोड़

इस क्षेत्र में बेलगाम भागते बड़े वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है फिर भी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई रोडमैप तैयार नहीं किया जा रहा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाते हुए चालक ने मोटर सवार साइकिल सवार को कुचल दिया। जिस वजह से करीब घंटे भर सिरगिट्टी थाने के सामने हंगामा चलता रहा । सोमवार सुबह हीरो होंडा स्प्लेंडर चालक मनोज सूर्या सिरगिट्टी थाने के सामने से गुजर रहा था उसी वक्त सामने से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक टेलर चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर का चालक राजेश और हेल्पर सोनू दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त थे । हादसे में मोटरसाइकिल सवार मनोज सूर्या का दायां पैर बुरी तरह जख्मी होकर लटकने लगा। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक राजेश मौके से फरार हो गया लेकिन हेल्पर सोनू लोगों के हाथ लग गया तो लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली और शराब के नशे में धुत सोनू की पिटाई कर दी। घटना के दौरान सामने ही मौजूद थाने से पुलिस पहुंच गई लेकिन लोगों के गुस्से के आगे पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी नजर आई। लोगों ने सहायक चालक के साथ ट्रेलर पर भी अपना गुस्सा जमकर उतारा और पथराव करते हुए ट्रेलर के शीशे तोड़ दिए । बाद में पुलिस ने सहायक सोनू को अपने कब्जे में लिया। घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एल ए 7299 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिसके मालिक यदुनंदन नगर निवासी धर्मेंद्र तिवारी बताया जा रहे हैं।

पुलिस ने घटना के बाद घायल मनोज सूर्या को सिम्स पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है वहीं ट्रेलर के मालिक धर्मेंद्र तिवारी से भी पुलिस की बातचीत हो चुकी है जिन्होंने दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन सिरगिट्टी पुलिस को दिया है। इस दुर्घटना की वजह से सिरगिट्टी थाने से चंद कदमों की दूरी पर करीब घंटे भर हंगामा होता रहा। इस क्षेत्र में बेलगाम भागते बड़े वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है फिर भी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई रोडमैप तैयार नहीं किया जा रहा जिस वजह से इसी तरह लोगों की जान जा रही है या फिर लोग उम्र भर के लिए अपाहिज होने का अभिशाप झेल रहे हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...