बिलासपुर

मुखबिरी की आशंका पर युवक की पिटाई, ब्लेड और डंडे से वार कर किया घायल….जान से मारने मिली धमकी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मिनी बस्ती जरहाभाठा में कई तरह के अवैध कारोबार फल फूल रहे है, जहाँ अक्सर नशीली दवाओं के कारोबार के मामले खासकर सामने आते है और पुलिसिया कार्रवाई होती है, इस बार ऐसे ही कार्रवाई का हवाला देकर कुछ आरोपियों ने एक युवक की पुलिस को सूचना देता है कहकर जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

दरअसल मिनी बस्ती में रहने वाले पाहुल अहिरवार ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है कि मिनी बस्ती के ही किशन उर्फ सतीश गेहवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार की सुबह उसे जतिया तालाब के पास बुलाकर ब्लेड और डंडे से जबरिया पिटाई की है, जो उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे, आरोपियों के हमले से युवक को हाथ, पीठ सहित शरीर मे कई जगह चोंटे आई है,

जहाँ से वह भागकर बच पाया और पुलिस के पास पहुँचा। मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 323,324,34,294,506 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस