जांजगीर चाँपा

मुलमुला पुलिस की छापेमारी में 10 जुआरी गिरफ्तार…नगदी और ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुलमुला की टीम ने ग्राम नरियरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे दस जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस टीम ने मौके से 13,720 रुपये नगद और 52 ताश पत्तों को जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में..
1. विष्णुकांत टण्डन उम्र 33 साल 2. जलेश्वर बरेठ उम्र 43 साल 3. भीम राठौर उम्र 40 साल 4. शशीकांत राठौर उम्र 45 साल 5.

आकाश टण्डन उम्र 25 साल 6. अजीत उर्फ भुरू उम्र 20 साल 7. अमित बंजारे उम्र 30 साल 8. नवीन टण्डन उम्र 23 साल 9. गुलशन टण्डन उम्र 24 साल
10. जयंती महिलागे उम्र 27 साल सभी आरोपी थाना मुलमुला क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज