रायपुर

जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि बढ़ी…707 पदों पर होगी भर्ती

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर (जेई) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑन लाईन आवेदन की तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 18 नवंबर रात्रि 11.59 तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि  11 नवंबर 2021 तक बढ़ाई गई थी।  वांछित अर्हता प्राप्त इच्छुक अभ्यार्थी पाॅवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पद पर लाॅग-इन करके अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक मनोज खरे ने बताया कि जूनियर इंजीनियर  के 307 पदों तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये गए हैं। इनके लिये अभी तक एक लाख 20 हजार के अधिक आनलाइन आवेदन आ चुके हैं तथा इसका परीक्षा शुल्क प्राप्त हो चुका है। कुछ  और अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है किन्तु उनके शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। युवाओं को इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिये सात दिन का अतिरिक्त समय और दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन...