बिलासपुर

होली के दिन हुई दो दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार…. चोरी का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- मारवाड़ी लाईन खपरगंज स्थित भीम ज्वेलर्स में होली त्योहार के दिन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जो दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिख रहा है । वह अपनी पहचान छुपाने के लिये अपने चेहरे पर रंग गुलाल लगाकर एवं कुर्ता पैजामा पहन कर दुकान के अंदर घुस कर सोने – चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को निकालते दिख रहा है वही इसी प्रकार पास के ही एक स्टील पाइप की दुकान में नगदी रकम एवं चांदी के सिक्के की चोरी की हुई है,

मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल जाकर सीसीटीवी फूटेज खंगाला गया, सीसीटीवी फूटेज को देखकर पुलिस टीम के आरक्षक सरफराज खान , गोकुल जांगड़े के द्वारा क्षेत्र में पूर्व में चालान हुए संदेही बंटी उर्फ दिनेश निर्मलकर जो कतियापारा के रूप में संदेह व्यक्त किया गया संदेह के आधार पर टीम द्वारा कतियापारा जाकर संदेही बंटी उर्फ दिनेश निर्मलकर जो सब्जी का दुकान चलाता है के बारे में टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि संदेही बंटी उर्फ दिनेश निर्मलकर द्वारा होली त्योहार में अनाप सनाप खर्च कर रहा है,

जहाँ पर टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही बंटी उर्फ दिनेश निर्मलकर को थाना लाकर पूछताछ किया जिसने बताया कि 10 मार्च को दोपहर लोगों के भीड़ एवं रंग गुलाल का फायदा उठाते हुए वह दोनों दुकान के छत में लगे टिन को खोल कर दुकान के अंदर घुस कर घटना को अंजाम दिया । जिसके आधार पर थाना सिटी कोतवाली के टीम द्वारा चोरी की गए सोने, चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार