महासमुंद

जेल ब्रेक:- जिला जेल से पांच कैदी हुए फरार, गंभीर अपराधों की काट रहे थे सजा…. योजना बनाकर फांद गए दीवार

रमेश राजपूत

महासमुंद – महासमुंद स्थित जिला जेल में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जेल से अचानक पांच बंदियों के फरार होने की सूचना जेल प्रबंधन को मिली। काफी खोजबीन के बाद जब बंदियों की जानकारी नही मिली तो जेल अधीक्षक के हाथ पाव फूल गए। उन्होंने तत्काल ही मामले में स्थानीय पुलिस को सूचना देकर गायब बंदियों की खोजबीन करने कहां है मामले में मिली जानकारी के अनुसार जेल में 363 ,366,376 ,एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट ,तीन 397,341,25,27 की सजा काट रहे,पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए,इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के हैं तो वहीं एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था तो वहीं के एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था

जहां से पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर नौ दो ग्यारह हो गए इधर मामले में जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं तो वही फरार बंदियों की तलाश अब सरगर्मी से की जा रही है बहरहाल इस मामले को देखते हुए जेल प्रबंधन अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था में कसावट लाने में जुट गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार