मल्हार

पंचायत सचिव को शराबी पुत्र ने पीटा…मल्हार चौकी पुलिस ने किया मामला दर्ज,

उदय सिंह

मल्हार– मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम चौहा में शराब के नशे में बेटे ने अपने पंचायत सचिव पिता और मां के साथ मारपीट कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भागबली राय निवासी ग्राम चौहा जो पंचायत सचिव है उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा संदीप राय आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता है। कुछ दिन पहले भागबली राय ने अपने दोस्त की मोटरसाइकिल संदीप को चलाने के लिए दी थी, लेकिन बार-बार शराब पीने के कारण उसने मोटरसाइकिल वापस कर दी। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे संदीप राय ने टिकारी चौक स्थित अंबेडकर चौक के पास अपने पिता और मां को गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान पिता के दाहिने हाथ की कुहनी, बाएं गाल और कान में चोटें आईं। घटना के समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी संदीप राय के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...