मस्तूरी

भाजपा की मोदी सरकार जिस तरह बेतहाशा महंगाई बढ़ा रही है… उसके विरोध में कांग्रेस आम जनता की लड़ाई सड़क में उतरकर लड़ रही है:- मोहन मरकाम

उदय सिंह

मस्तूरी – महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के जरिए महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस इसी कड़ी में आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव चंदन यादव मस्तुरी पहुंचे।

जहाँ बीजेपी प्रभाव रहित क्षेत्रों में पदयात्रा कर कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के मुद्दे के बहाने बीजेपी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।पहले दिन बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र में जनजागरण पदयात्रा के जरिए

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव चंदन यादव जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान पीसीसी चीफ और प्रभारी सचिव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,

कांग्रेस,भाजपा की उसी के घर में घेराबंदी कर रही है। भाजपा की मोदी सरकार जिस तरह बेतहाशा महंगाई बढ़ा रही है।

उसके विरोध में कांग्रेस आम जनता की लड़ाई सड़क में उतरकर लड़ रही है। भाजपा ने केवल देश को ठगने और जनता के जेब में डाका डालने का काम किया है। प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि, संगठन स्तर पर कांग्रेस अपनी तैयारी कर रही है।

आने वाले चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में भाजपा को जनता ने 15 साल देख लिया है। भाजपा ने अच्छा काम किया होता तो भाजपा प्रदेश में 14 सीटों में नहीं सिमटती।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष कॉंग्रेस, चंदन यादव (छ. ग )सह प्रभारी ,पूर्णचंद्र को को पाढ़ी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एकता ठाकुर प्रभारी युवा कांग्रेस,अर्जुन तिवारी प्रदेश महामंत्री,पीयूष कोसले प्रदेश महामंत्री,

विजय केसरवानी जिला ग्रामीण अध्यक्ष,नागेंद्र राय ब्लाक अध्यक्ष मस्तूरी, राजेन्द्र धीवर ब्लाक अध्यक्ष सीपत, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, चुन्नी लाल साहू पूर्व विधायक अकलतरा,राजकुमार अंचल प्रदेश अध्यक्ष अ.ज.,महेंद्र गंगोत्री युवा कांग्रेस कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष,प्रेमचंद जायसी प्रदेश उपाध्यक्ष,

त्रिलोक श्रीवास जन जागरण प्रभारी,राजेश्वर भार्गव सभापति जिला पंचायत,मोनू अवस्थी युवा कांग्रेस महासचिव टांकेश्वर पाटले जिला सचिव एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...