बिलासपुर

26 तोला सोना लेकर गायब हुआ कारीगर उत्तरप्रदेश से हुआ गिरफ्तार… बेचने की फिराक में पकड़ा गया, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ज्वेलरी में पॉलिश चढ़ाने के नाम पर 26 तोले सोने को लेकर रफू चक्कर होने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को ठगे हुए 26 तोले सोने के साथ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरौहा जिला चित्रकूट उ0प्र0 निवासी विष्णु सोनी विगत 7 सालो से अरविंद नगर बंधवापारा में किराए के मकान में रहता था और सोने चांदी के जेवर का पाॅलिश एवं कारीगरी का काम करता था। जिस वजह से सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सभी व्यापारी उसे जानते थे। इसी का फ़ायदा उठाते हुए 4 मार्च को दुकानदार रितेश सलूजा के पास पहुंचा। जहां उसने सोने की पॉलिश के लिए ज्वेलरी की मांग की जिस पर पुरानी पहचान होने के आधार पर प्रार्थी रितेश सलूजा ने कारीगर विष्णु सोनी को सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को पाॅलिश करने के लिए दिया। जिसे उसने रात तक लौटने का वादा किया था। तय समय में विष्णु सोनी के दुकान नही आने पर प्रार्थी ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन वह उन्हे घर और बाजार कही नही मिला। तब तक आरोपी 13 लाख 20 हजार रुपए कीमती सोने के साथ शहर छोड़कर भाग चुका था। जिसकी शिकायत उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

जहाँ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच साइबर सेल के मदद से पता चला की आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जिसे पकड़ने तत्काल पुलिस यहां से रवाना हुई। जहाँ आरोपी के द्वारा जेवर बेचने के पूर्व ही उसे गिरफ़्तार कर बिलासपुर लेकर आई। जिसके कब्जे से पुलिस ने 26 तोला सोना बरामद किया है। वही आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर(एसीसीयू) का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...