जांजगीर चाँपा

दो बाईक में आमने सामने भीडंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल….शराब के नशे में धुत थे एक बाईक में सवार दो लोग

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा– जिले में दो तेज रफ्तार बाईक में आमने सामने भीड़ंत हो गई घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, घटना के बाद पुलिस की डायल 112 की टीम पहुॅची और सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से जांजगीर जिला हॉस्पिटल लाया गया जहॉ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक बाईक में सवार 2 लोग शराब के नशे धुत थे। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर स्कूल के पास की बताई जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर स्कूल के पास दो बाईक आमने सामने टकरा गये जिससे दो बाईक में सवार चार लोग घायल हो गये सभी को सजीवनी 108 की मदद से जिला हॉस्पिटल लाया गया जहॉ से उन्हे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाईक सवार सूरज पटेल और उसके पिता मोती लाल पटेल दोनो घुठिया से केसला जा रहे थे उसी दौरान सामने से शराब के नशे में धुत दामोदर प्रसाद और कमलेश यादव मुड़पार से कुथुर आ रहे थे इसी दौरान कुथुर के स्कूल के पास शराब के नशे में बाईक चला रहे  दामोदर ने बाईक से नियंत्रण खो दिया और उसकी बाईक सीधे सामने से आ रहे सूरज पटेल के बाईक से आमने सामने भीड़ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की चारो बाईक सवार सड़क पर तड़पने और रोने चिल्लाने लगे सड़क पर तड़पते लोगों को देख पुलिस की डायल 112 को सूचना दी गई जिसके बाद संजीवन 108 को बुलाकर सभी को जांजगीर जिला हॉस्पिटल लाया गया जहॉ से चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,