रतनपुर

शासकीय शराब दुकान के सामने आंवला रोपड़ जमीन पर अवैध कब्जा…बेखौफ संचालित हो रहे चखना दुकान, न तो विभाग ले रहा खबर न हो रही कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रानीगांव स्थित शराब दुकान के पास दर्जनों की संख्या में अवैध चखना दुकान चलाया जा रहा है। चखना दुकान संचालकों का हौसला बुलंदियों पर चल रहा है। जिसका उदाहरण यहाँ चखना सेंटरों में जाकर देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में कड़ी पाबंदी के साथ स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों जैसे कि होटल,ढाबा, लॉज,ठेला,मेला, चौक चौराहो सहित गली मोहल्लों में सरेआम शराब सेवन पर प्रतिबंध घोषित की जा चुकी है।

इसके बाद भी छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कई लोगों के द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। शासन प्रशासन द्वारा जारी सख्त दिशा निदेर्शों से कोई लेना-देना नहीं जिसके चलते वे सीना तान के सरेआम अवैध चखना सेंटर में मदिरा प्रेमियों को शराब के साथ भजिया, मुर्रा, चना, मिक्चर और मुर्ग मुसल्लम की लजीज पार्टी का आयोजन सरेआम चल रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जोर शोर से स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न स्थानों की साफ सफाई के साथ शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए लाखों करोड़ों रुपए की राशि भी खर्च की जा रही है। जहां एक ओर इतनी कवायदें स्वच्छता को लेकर की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर रतनपुर रानीगांव स्थित शराब दुकान के सामने संचालित अवैध चखना दुकानों के कारण दूर दूर तक पानी पाउच, डिस्पोजल,व टूटे हुए शराब के बॉटल ही नजर आ रहे हैं इससे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ते दिखाई दे रही।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...