कोटा

स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी ठोकर, तीनो गंभीर रूप से घायल…डायल 112 ने पहुंचाया हॉस्पिटल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम बिटकुली व ग्राम रिगवार के बीच एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी जिससे तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें कोटा थाना के डायल 112 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में इलाज के लिए भर्ती कराया…प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन भनवारटंक की ओर से आ रही थी और बाइक सवार तीन युवक भंवारटंक मरही माता मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे कि यह लोग ग्राम बिटकुली व ग्राम रिगवार के पास पहुँचे थे इस दौरान स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 17 केएल 88 83 वाहन का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी जिसे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

इस घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को घटना की जानकारी दी सड़क खराब होने की वजह से 112 के पहुंचने मैं लेट होने पर स्थानीय ग्रामीण ने घायलों की स्थिति को देखते हुए जिस स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी थी उसी स्कॉर्पियो में तीनों घायल युवकों को बैठा कर इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर आ रहा थे,

जब यह लोग ग्राम कोंचरा के पास पहुंचे थे की डायल 112 पहुंच गई जिसके बाद घायल युवकों को डायल 112 ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में लाकर भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। वही स्कॉर्पियो वाहन को कोटा थाने में खड़ी कर दिया गया है कोटा पुलिस स्कॉर्पियो वाहन चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...