जांजगीर चाँपा

खेत में मिली नवजात बच्ची, मौके पर प्रसव करा फरार हुई कलयुगी मॉ…..डायल 112 ने पहुँचाया हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ के एक खेत में नवजात बच्ची मिली है बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है ऐसी संभावना जताई जा रही है की मौके पर ही डिलीवरी हुई होगी जिसे लोक लाज के भय से मॉ छोडकर फरार हो गई है। मामले की सूचना गांव की सरपंच विभा डमरू मनहर ने पुलिस की डायल 112 को फोन पर दी जिसके बाद उसे खेत से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत बच्ची को स्वस्थ पाया है।  वर्तमान में बच्ची की निगरानी डॉक्टरों के द्वारा की जा रही है। फिलहाल बच्ची के माता-पिता की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है यह पूरा मामला ग्राम पंचायत भुईगांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भुईगांव में आज सुबह लगभग 6ः00 बजे खेत में काम करने गये किसी व्यक्ति ने छोटी बच्ची के रोने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने इसकी सूचना गांव के सरंपच और ग्रामीणों को दी गई मौके पर पहुंचे सरपंच और मितानिनों ने नवजात बच्ची को सुरक्षित अपने साथ घर लेकर गये और इसकी सूचना पुलिस की डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम बच्ची को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण किया और उसे स्वस्थ बताया।  फिलहाल बच्ची डॉक्टरों की निगरानी में है। 

मौके पर ही प्रसव होने की संभावना

मितानिनों और सरपंच ने बताया कि खेत में जिस जगह बच्ची मिली है वहां आस-पास बड़ी मात्रा में खून फैले हुआ है मौके को देकर यह पूरी तरह से प्रतीत हो रहा है कि खेत में ही प्रसव कराया गया हे जिसके बाद मौके से मॉ नदारद हो गई। मितानिनों की टीम को अलर्ट की यह पता लागने का प्रसास किया जा रहा है कि आस पास के क्षेत्र में ऐसी कौन सी महिला या युवती गर्भवती थी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,