कोटा

मीडिया कर्मियों से जिम्मेदार निर्वाचन अधिकारी ने किया दुर्व्यवहार, आपत्ति खारिज किए जाने का कारण पूछे जाने पर भड़के अफसर…..मीडियाकर्मी लामबंद

कोटा रमेश भट्ट

कोटा- कोटा जनपद पंचायत में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को संवीक्षा के दौरान एक पंच प्रत्याशी के आपत्ति को पहले खारिज करने फिर उसे स्वीकार किये जाने के मामले को लेकर मीडिया के द्वारा जानकारी पूछे जाने से नाराज रिटर्निंग अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करते हुए, दुर्व्यवहार किया है। रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने अपने पद की गरिमा का मजाक उड़ाते हुए मीडिया कर्मियों को कक्ष से बाहर जाने धमकी भरे लहजे में पुलिस को बुलाने उतारू हो गए।

ऐसा आखिर क्या हुआ कि रिटर्निंग अधिकारी अपना आपा खो बैठे….

दरअसल जिस पंच की आपत्ति को पहले खारिज किया गया था, उसे राजनीतिक दबाव की वजह से स्वीकार कर लिया गया, जिससे उक्त उम्मीदवार द्वारा यह जानकारी मांगी गई कि आखिर किस आधार पर खारिज आपत्ति को स्वीकार किया गया, उचित जवाब दीजिये। इसी बीच जनाब अपना आपा खो बैठे और अपना गुस्सा मौजूद मीडियाकर्मियों पर निकाल दिया। जब मीडिया कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने पुलिस को बुलाने की धमकी तक दे डाली।

आक्रोशित मीडियाकर्मी एसडीएम कार्यालय का करेंगें घेराव…

रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद गुप्ता के द्वारा किये गए इस दुर्व्यवहार की घटना से मीडिया समूह के कर्मियों में भारी आक्रोश है, जो बुधवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे और उक्त अधिकारी पर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। यह दूसरी बार उक्त अधिकारी के द्वारा मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार किया गया है, जिससे कोटा के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...