बिलासपुर

जुआरियों की महफ़िल में पुलिस ने मारी रेड, मौके पर 9 जुआरियों से 15000 रुपए और ताशपत्ती जब्त….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस ने जुआरियों की महफ़िल में रेड कार्रवाई की है, जिसमें 9 जुआरी पकड़े गए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इंडस्ट्रीज एरिया तिफरा के पास मैदान में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती पर पैसे के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिरगिट्टी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर। इंडस्ट्रीज एरिया तिफरा के पास मैदान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई मौके पर कुल 9 जुआरियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली गई जिसमें जुआरियों के कब्जे से कुल रकम ₹15330 एवं ताश पत्ती जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए जुआरियों में सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता स्व.रामाधार सूर्यवंशी उम्र 37 , नारायण साहू पिता जग्गू साहू उम्र 38, भुजबल वर्मा पिता श्री घणी राम वर्मा उम्र 37, रमेश कुमार मंगेशकर पिता राजकुमार मंगेशकर उम्र 18 ,संजय साहू पिता पंचराम साहू उम्र 35, यशवंत मसीह पिता बसंत मसीह 34, आशिकी मसीह पिता बसंत मसीह उम्र 23 ,परमेश्वर गढ़वाल पिता संतराम गढ़वाल उम्र 35, समारू घोसले पिता केजू घोसले उम्र 48 वर्ष सभी निवासी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र शामिल है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत, अनिल साहू एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, अशोक कोर्राम, मुकेश दिव्य, संजय यादव, उमेंद्र खूंटे की अहम भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...