रतनपुर

मानवता की मिसाल बनकर फिर सामने आया एक पत्रकार…एक बुजुर्ग की जान बचाते दिखी संवेदना

रमेश राजपूत

रतनपुर – आज के दौर में जहाँ अपने अपनो से मुंह मोड़ ले रहे है उस दौर में भी एक पत्रकार ही सभी को धर्म, सम्प्रदाय और उच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर अपना मान उनकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है, जिसका जीता जागता उदाहरण फिर सामने आया है, रतनपुर क्षेत्र के पत्रकार जुगनू तंबोली अपने इसी मानवीय संवेदनाओं के लिए हमेशा पहचाने जाते है और इस बार भी उनके ही प्रयासों से एक बुजुर्ग को रेस्क्यू किया गया है।

दरअसल रतनपुर बाईपास सड़क के किनारे लाईनिंग के गड्ढे में एक बुजुर्ग बुरी हालत में होने की जानकारी पत्रकार जुगनू तंबोली को मिली, जिन्होंने तड़के सुबह मौके पर पहुँचकर देखा तो पाया कि अर्धनग्न हालत में बदहवास एक बुजुर्ग गड्ढे में ठंड से अकड़ते हुए जिंदगी से जंग लड़ रहा है, जिसे दूसरे लोग देखकर आगे बढ़ जा रहे है, लेकिन कोई मदद के लिए सामने नही आ रहा, फिर उन्होंने इस बुजुर्ग को रेस्क्यू करने का बीड़ा उठा लिया और तत्काल डायल 112 और 108 से संपर्क कर उसे बचाने की जद्दोजहद में जुट गए।

बेहद ही गंभीर हालत में होने के वजह कुछ बोल पाने में असमर्थ था, लिहाज़ा उसकी पहचान किये बिना ही उसे बचाने प्रयास शुरू किए गए और उस मुहिम में डायल 112 और 108 सहित अन्य का सहयोग भी सफल हुआ, कुछ समय मे ही बुजुर्ग को गड्ढे से रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया,

जहाँ प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए उन्हें सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया। निश्चित ही इस पूरे घटनाक्रम में एक पत्रकार की ही मानवता, उसकी संवेदनाएं उसे ऐसा करने की शक्ति प्रदान करती है, जिसके कारण ही वह निश्वार्थ निरंतर अपने कार्यो से समाज सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका को निभा पाता है। 

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...