अवर्गीकृत

अरुण जेटली के निधन पर बिलासपुर भाजपा में भी शोक की लहर ,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के सितारे थे।
छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि काल के चक्र ने हमसे बेहतर मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक और कानून वेत्ता छिन लिया। जेटली जी एक व्यक्ति नही संस्था थे, इस क्षति की पूर्ति नही की जा सकती। उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
सांसद अरूण साव ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके काम करने की अद्धुतिय क्षमता थी। मंत्री पद पर रहते हुए अनेक साहसिक निर्णय लिए जिसमें उन्होंने देश में जीएसटी लागू कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में काम किया बेबाक रूप से उनकी छवि से तथा उनके काम करने की शैली से हम सबको प्रेरणा मिलती थी मिलती रहेगी। उनका निधन हम सबके लिए बड़ी छति है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जेटली जी की बौध्दिकता व कानून के ज्ञान के चलते पार्टी को अनेक संकट से बाहर निकालने में सहायता मिलती रही है। ऐसे व्यक्तित्व के खोने की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति की कामना की।

मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। भारतीय राजनीति के हर पहलू पर वे अपनी प्रखर, मुखर और तार्किक वक्तृता के बल पर हम सब को दिशा देते थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने अरूण जेटली जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जेटली जी बहुत ही कम उम्र में भारत की राजनीति में अपनी अमिट छाप बनाई थी, उनके कार्य करने की शैली अद्भूत थी वे एक राजनेता के साथ साथ कुशल वक्ता एवं संगठक थे, उनकी भरपाई कर पाना असंभव है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
महापौर किशोर राय ने कहा कि श्री जेटली जी प्रखर वक्ता के साथ साथ सर्वोच्च न्यायालय में देश के चुनिंदा अधिवक्ताओं में से एक थे। देश की उन्नती एवं विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय मंत्री पद में रहते हुए उन्होने ली।
भाजपा जिला महामंत्री द्वय रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने कहा कि श्री जेटली जी का समूचा जीवन आदर्शों की मिसाल है। संसद में अपने तार्किक वक्तृत्व से उन्होंने भाषायी गरिमा और विद्वत्ता का जो उच्चतम मानदंड स्थापित किया है, वह हम सबके लिए पाथेय है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ...