बलरामपुर

कड़ाके की ठंड से बचने जलाई आग…रखवाली कर रहे दंपति आये चपेट में..पत्नी की जलकर हुई मौत, पति गंभीर

रमेश राजपूत

बलरामपुर – खलिहान में धान की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपति की आग में जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने खलिहान से आग की लपटें उठते देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर किसान का बेटा दौड़कर घटनास्थल पहुंचा। तब तक उसकी मां जलकर खाक हो चुकी थी जबकि पिता भी गंभीर रूप से जल गया था। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रायपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आग से जलकर पति-पत्नी की मौत से परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, दंपती ने धान की आधी मिसाई कर ली थी जबकि आधा धान खलिहान में ही पड़ा हुआ था, जिसकी रखवाली करने दोनों रात में सोए थे। बलरामपुर जिले के जमीरापाट निवासी मरियानुस (57) खेती-किसानी करता था। धान की कटाई करने के बाद उसने घर से कुछ दूर बनाए गए खलिहान में धान रखा हुआ था। आधे धान की वह मिंजाई भी कर चुका था।

रविवार की रात कड़ाके की ठंड के बीच खलिहान में रखे धान की रखवाली करने अपनी पत्नी विजय बड़ा (55) के साथ गया था। रात में दोनों ने पुआल जलाकर तापा और मचान के नीचे ही बिस्तर लगाकर सो गए। इसी बीच अचानक खलिहान में आग लग गई। पड़ोस में ही रहने वाले छत्तर नाम के ग्रामीण ने खलिहान में आग की लपटें उठती देखी तो शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर मरियानुस व विजय बड़ा का बेटा अरविंद 24 वर्ष वहां पहुंचा। ग्रामीणों ने देखा कि विजय बड़ा की जलकर मौत हो चुकी थी, जबकि मरियानुस गंभीर रूप से जल गया था।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...