बिलासपुर

भक्तिमय माहौल में रामलीला का हो रहा भव्य मंचन…बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जुट रहे इस आयोजन में

देवरीखुर्द में भव्य रामलीला का आयोजन देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

रमेश राजपूत बिलासपुर- रामलीला में काशी के कलाकारों द्वारा रोचक पूर्ण भूमिका निभाते हुए श्री राम वन गमन एवं सीता हरण , गंगा अवतरण “प्रसंग की भव्य एवं आकर्षक प्रस्तुति का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु देवरीखुर्द गदा चौक पहुंचे। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार भगवान श्री राम और लक्ष्मण अपने पिताश्री दशरथ जी से आज्ञा लेकर माता केकई द्वारा मांगे गय वनवास के वरदान को पूरा करने के उद्देश्य बन के लिए निकल पड़ते हैं।

जब भगवान गंगा के किनारे पहुंचते हैं तो वहां उनकी भेंट भक्तराज केवट से होती है केवट को देखकर प्रभु श्री राम ने कहा भक्तरज हमें गंगा के उस पार जाना है आप नाव में बैठा कर हमें गंगा के पार करो केवट प्रभु श्रीराम के वचन सुनकर कहता है कि हे प्रभु आप के दर्शन लाभ लेकर मैं धन्य हो गया आप अगर मेरी एक छोटी सी लकड़ी की नाव में कदम रखेंगे तो नाव भी धन्य हो जाएगी और मेरा सारा परिवार भी धन्य हो जाएगा केवट के वचन सुनकर प्रभु श्री राम मन ही मन विचार करते हुए केवट के अंतरात्मा की आवाज को भलीभांति समझ रहे थे जैसे ही केवट ने प्रभु श्री राम सीता और लक्ष्मण को अपनी नाम बैठाया और गंगा के उस पार कर देते हैं

गंगा पार होते ही प्रभु श्री राम ने निशानी के लिए केवट को अपने हाथ की अंगूठी उतार कर देते हैं तो केवट लेने से इंकार कर देता है और कहता है कि हे प्रभु आपके चरण कमलों की रज इसे मेरी ना और मैं मेरा परिवार सभी धन्य हो गए हैं इससे बढ़कर आपसे और क्या मांग सकता हूं प्रभु श्री राम केवट को आशीर्वाद देते हुए परिवार सहित उसे तार देते हैं। और चारों तरफ हर्ष की लहर छा जाती है गंगा पार करते ही भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण जी की आरती की जाती है

इस प्रकार से शहर के प्राचीन तालाब पर गंगा अवतरण दर्शन की आकर्षक लीला का मंचन किया गया वही वन गमन के दौरान सीता हरण का आकर्षक मंचन रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा किया गया जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देवरीखुर्द गदा चौक पर जमा रही।

देवरीखुर्द में विगत 9 दिनों से रामलीला महोत्सव का मंचन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में हिंदू धर्म जागरण मंच के जिला समन्वयक बी पी सिंह, सहित देवरीखुर्द के प्रबुद्ध जन राम भक्त व युवा वर्ग लगे हुए हैं

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...