बिलासपुर

पुराना बस स्टैंड चौक के फुटपाथ पर मिली वृद्ध की लाश….ठंड से मौत की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ठंड से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुराना बस स्टैंड के पास भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला खुले आसमान के नीचे रातभर सोती रही। दोपहर तक किसी को उसकी मौत की भनक तक नहीं लगी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई । महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस प्रकार एक हफ्ते के अंदर बिलासपुर में ठंड के चलते 2 लोगों की जान जा चुकी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। एक सप्ताह से शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही थी। इसके चलते पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने भी तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की संभावना जताई थी। हालांकि, पिछले दो दिन से तापमान बढ़ा है। लेकिन, ठंड कम नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की ठंड से मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला की उम्र करीब 65 साल होगी। ठंड लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। एक सप्ताह पहले भी रतनपुर रोड में शीतलहर की चपेट में आकर एक 70 वृद्ध की मौत हो गई थी। वृद्ध बाइपास रोड में फुटपाथ के नीचे पड़ा था। जिसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई थी।

देखें वीडिओ

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...