बिलासपुर

अज्ञात युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका….जिले में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार की सुबह सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से हड़कंप मच गया, इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सीएसपी स्नेहिल साहू, और थाना प्रभारी फैजुल शाह को दी वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मृतक के पहचान में जुटी है, आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक को मारकर सड़क किनारे फेंक देने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

इस पूरे मामले में सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह राहगीर ने युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के गांव में भी पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर दूसरे प्रदेशों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। इसके कारण पुलिस की टीम औद्योगिक क्षेत्र में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...