कोटा

करंट की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत…परिवार में छाया मातम

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम सलका में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलका निवासी सियाराम नायक का 2 वर्षीय पुत्र चंद्रभान नायक सोमवार दोपहर अपने घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान घर में लगाए गए अस्थायी बिजली कनेक्शन का अर्थिंग तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। बताया जा रहा है कि बिजली का कनेक्शन पास के बिजली खंभे से अवैध रूप से लिया गया था। खेलते-खेलते मासूम चंद्रभान उस अर्थिंग तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, बच्चा बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में चंद्रभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुँचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना लापरवाहीवश हुई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बिजली कनेक्शन अवैध था और जिम्मेदार कौन है।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...