कोटा

अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – लोरमी मार्ग के ग्राम पंचायत गोबरीपाट के गोयल ट्रेडर्स के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गयी। वही मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 व 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुँचकर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटैता निवासी सूरज दास मानिकपुरी पिता कपिल मानिकपुरी अपने घर से कोटा जाने के लिए निकला था कि जब वह ग्राम गोबरीपाट के गोयल ट्रेडर्स के पहुचा ही था कि एक अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मारकर फरार हो गई।

वही ट्रक की ठोकर से सूरज मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को व 108 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 व 108 घटना स्थल पर पहुँचकर घायल सूरज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर गए जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...