छत्तीसगढ़सीपत

लूथरा के दरगाह में चोरी, दान पेटी से चोर ले गए 20,000

पिछले 4 माह में यह चौथी चोरी की घटना है जो लूथरा दरगाह में हुई है इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लगातार हो रही चोरियों से इंसान तो महफूज नहीं है वही अब भगवान का घर और पीर फकीरों की दरगाह भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं । मुसलमानों के आस्था के केंद्र लूथरा स्थित सैयद इंसान अली शाह के दरगाह में चार दान पेटियां मौजूद है, जिसमें जियारत करने आने वाले लोग जकात करते हुए दान करते हैं ।शुक्रवार को यहां बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं इसलिए इस दिन दान पेटी में सबसे अधिक रकम पहुंचती है। हर माह ए उर्स मैं दानपेटी को खोल कर उसमें मौजूद धन का संग्रह किया जाता है, लेकिन शुक्रवार रात को लूथरा दरगाह ऑफिस में लगे रोशनदान के रास्ते ऑफिस में घुसकर ऑफिस में रखे दान पेटी से कोई चोरी कर गया। लूथरा दरगाह के चेयरमैन और अध्यक्ष सैय्यद अकबर बख्श ने पुलिस में इसकी शिकायत करते हुए कहा कि दान पेटी में करीब 20,000 रुपए मौजूद थे ।

लूथरा दरगाह में चोरी की घटना से सब सकते में हैं क्योंकि यह लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ मसला है। वैसे पिछले 4 माह में यह चौथी चोरी की घटना है जो लूथरा दरगाह में हुई है इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...