मल्हार

नगर पंचायत मल्हार के समुचित विकास के लिए चल रही मुहिम….फिर हटाये गए अवैध अतिक्रमण,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मंगल भवन व माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर के आसपास के बाद नगर पंचायत की अतिक्रमण टीम रविवार की सुबह पुलिस चौकी के पास स्कूल चौक पहुँची। जहाँ सीएमओ मनीष ठाकुर अपने कर्मचारियों व बुलडोजर के साथ आ धमके जिसके बाद वर्षो से स्कूल अहाते के पास जमे इस चौक के दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ लोगो ने टीम को देखते ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था तो कुछ लोग अड़ गए मगर अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली और एक घण्टे के अंदर 10 से ज्यादा खुग्गीनुमा दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया जिसके बाद सभी ने मलबा भी समेत लिया, बाकी बचे मलबा को ट्रेक्टर लगवाकर उठा लिया गया। अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए दुकानदारों की वजह से यह चौक अत्यंत ही संकरा हो गया था साथ ही किसी जमाने की प्रमुख चौक की खूबसूरती पर दाग लग गया था। वर्षो बाद हुई इस तरह की बड़ी कार्यवाही के बाद नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को कब्जा कर रखने वाले लोग सकते में है। इस चौक में पुलिस चौकी के ठीक सामने अटल स्मारक परिसर बनाने प्रस्तावित भी हुआ है जिसका भूमिपूजन पिछले दिनों किया गया था। चौक की सौंदर्यीकरण करने की दिशा में यह कार्यवाही की जा रही है जिससे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।

अगला टारगेट मेला चौक होगा….

धर्मनगरी मल्हार का हृदय स्थल कहा जाने वाला मेला चौक अब ठेला व झुग्गी चौक बन गया है, इस सबसे बड़े सार्वजनिक स्थल की दुर्दशा वर्षो से है जिसके कारण आवागमन में समस्या के साथ भारी गंदगी का अड्डा भी बन गया है। इस स्थल में महाशिवरात्रि के समय 15 दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होने के साथ विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रम भी होते है इसके अलावा यहां प्रसिद्ध पातालेश्वर महादेव का मंदिर भी स्थित है जिसका दर्शन करने प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग पहुचते है। अव्यवस्थित तरीके से लगे ठेलो व खोमचो तथा होटलो को स्थाई तौर पर लगाने स्थानीय स्तर पर ठोस प्रयास भी अब तक नही हुए जिसके कारण इन छोटे व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्षो बाद हो रही इस तरह की कार्यवाही के बाद उम्मीद है कि छोटे दुकानदारों को भी व्यवस्थित जगह मिल जाए जिससे वे अपना व्यवसाय बेफिक्र होकर कर सकें।

अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छ मल्हार बनाने की दिशा में होगा काम….

सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर का कहना है कि सरकार के मनसानुरूप प्राथमिकता के आधार पर नगर की आबोहवा को शुद्ध रखने सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सभी गली मोहल्लों की समुचित सफाई कराना है जिसके लिए पूरे नगर में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही अवैध तरीके से जमे अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही भी की जा रही है। अव्यवस्थित तरीके से जमे कब्जाधारियों के कारण नगर की सूरत खराब हो गई है इसलिए साफ सफाई के साथ इस तरह की कार्यवाही की जा रही है जिसका परिणाम आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। उनका कहना कि इस कार्यवाही में नगर के लोगो का अभूतपूर्व सहयोग भी मिल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप...