मस्तूरी

एकबार फिर सक्रिय हुआ धान चोर गिरोह, किसान के खलिहान से 65 बोरी धान की हुई चोरी

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा से किसान के कोठार से 65 बोरी धान की चोरी बीती रात कर ली गई है। जिसमें प्रार्थी किसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार किसान अशोक सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर कोठार में उसने 65 बोरी धान हार्वेस्टर से मिसाई के बाद रखे थे,

जिसे बीती रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। गौरतलब है कि धान की चोरी करने वाला गिरोह पिछले वर्ष भी सक्रिय था जो लगातार पिकअप जैसे वाहन में चोरी करने पहुँचते थे और धान चोरी कर फरार हो जाते थे, जिनके वाहन के पहिये के निशान ही पीड़ितों को मिलते थे,

ग्राम लिमतरा में हुई इस धान चोरी से एक बार फिर उसी धान चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए...