जांजगीर चाँपा

सक्ती रियासत के राजा के दत्तक पुत्र के खिलाफ रेप का आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ घर घुसकर अपनी रिश्तेदार के साथ छेड़छाड़ व अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का अपराध सक्ती पुलिस ने दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 9 जनवरी की रात लगभग 9 बजे पीला महल का निवासी धर्मेंद्र सिदार उसके घर में प्रवेश किया और उससे छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। साथ ही उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

अपने बचाव के लिए महिला ने धक्का मुक्की करने के दौरान चूड़ियां टूटने की बात भी कही है। उसने घटना की जानकारी अपने भाई को मोबाइल से देने की बात भी आवेदन में कही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ भादवि की धारा 450, 354, 377 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अभी आरापी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी अभी शहर से बाहर है। ज्ञात हो कि आरोपी धर्मेंद्र सिदार राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का दत्तक पुत्र है । अक्टूबर 2021 में उन्होंने धर्मेंद्र सिदार का राज्याभिषेक धूमधाम से किया था।

इसके बाद तुर्री धाम में आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। महल के घोषित राजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज होने से सक्ती में हडकंप है।इस मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सक्ती राजा के दत्तक पुत्र के खिलाफ उन्ही के परिवार की महिला ने अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया है महिला का मजिस्ट्रीयल स्टेटमेंट लिया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...