छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए नहीं है महफूज ,दिन दहाड़े महिला से बैग छीनकर भागा लुटेरा

हर बार की तरह रेलवे पुलिस इस बार भी सांप के गुजरने के बाद लाठी पीटती नजर आ रही है

ठा. उदय सिंह

बिलासपुर रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डों की तरह आधुनिक बनाने के साथ सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। यह बताया जाता है कि यहां चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी और आरपीएफ, जीआरपी की निगाह है , लेकिन हकीकत क्या है वह एक बार बुधवार को फिर से पता लग गया। चारों तरफ से खुला स्टेशन किसी भी लिहाज से सुरक्षित नहीं है और इसी वजह से अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे दिन दहाड़े भीड़ के बीच वारदात को अंजाम देकर आसानी से रफू चक्कर हो जाते हैं। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंतजार कर रही महिलाओं में से एक का पर्स लूटकर लुटेरा प्लेटफॉर्म नंबर पांच के दूसरी ओर से पोर्टर खोली की तरफ भाग गया। घटना से हड़बड़ाई महिलाओं को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया फिर भी उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई से की ,जो उन्हें लेकर आरपीएफ थाने पहुंचे लेकिन आरपीएफ ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए उन्हें जीआरपी के पास भेज दिया। जीआरपी भी प्लेटफॉर्म नंबर 5 के सीसीटीवी फुटेज ही तलाशती रही लेकिन कैमरे निहायत इस कदर बेकार है कि उसमें अपराधी का चेहरा नजर ही नहीं आ रहा ।लेकिन यह जरूर दिख रहा कि घटना को अंजाम देने वाले युवक ने क्या कुछ किया। महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि पर्स में 2 तोला सोने का चेन 12,000 नगद और एक मोबाइल मौजूद था। रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे को तलाश रही है लेकिन हमेशा की तरह सीसीटीवी फुटेज जिस तरह धुंधले आए हैं उससे लगता नहीं कि वह चोर तक पहुंच पाएगी। हर बार की तरह रेलवे पुलिस इस बार भी सांप के गुजरने के बाद लाठी पीटती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...