बिलासपुर

धान मंडी में लगी भीषण आग, घट सकती थी बड़ी घटना…मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार शाम को मोपका धान मंडी में आग लग गई। यहां एक हिस्से में तेज लपटें उठने लगी, जिसका धुंआ शहर के दूरदराज हिस्सों में भी नजर आने लगा। मोपका स्थित धान खरीदी केंद्र के एक हिस्से में शाम के बाद अज्ञात कारणों से प्लास्टिक बोरे में आग लग गई। माना जा रहा है उपद्रवी तत्वों द्वारा ये आग लगाई गई थी। तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची ।

हालांकि एक गाड़ी से ही आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन दूसरी गाड़ी की भी मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस आग से बड़ा हादसा तो नहीं हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया लेकिन अगर आग पर अगर काबू नहीं पाया जाता तो फिर यहां बड़ा नुकसान भी संभव था ।

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं लग पाया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...