धर्म -कला-संस्कृति

श्री गुरु हरिकिशन महाराज के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान, हाईटेक रोटी मेकर को गया आजमाया

डेस्क

सिख पंथ के अष्टम गुरु आठवीं पातशाही श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व इस शुक्रवार को श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह भजन कीर्तन के पश्चात शाम को दयालबंद स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया। यहां हजूरी रागी जत्था मनिंदर सिंह, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मानसिंह , अमृतसर से पधारें कथावाचक जसविंदर सिंह दर्दी और सतनाम सिंह द्वारा शबद कीर्तन और प्रवचन की प्रस्तुति दी गयी। अष्टम गुरु श्री हरिकिशन साहिब जी के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में बिलासपुर के सिक्ख समाज के अनुयायी गुरुद्वारा पहुंछे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर साध संगत ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त की।

पंजाबी सेवा समिति के इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ कई सामाजिक आयोजन भी किए गए । तीन दिवसीय आयोजन के तहत सभी को पौधे का दान किया गया ताकि शहर में हरियाली का सृजन किया जा सके। वही आयोजकों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया । साथ ही निशुल्क नेत्र जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई। अरदास के पश्चात यहां गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया । इस वर्ष श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है , जिसकी तैयारियों में कई संसाधन जोड़े जा रहे हैं ।

बिलासपुर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद में पंजाब के अमृतसर से विशेष रोटी मेकर लाया गया है। करीब नौ लाख रुपए की लागत वाली रोटी मेकर से मात्र 1 घंटे में ही साढ़े तीन हज़ार रोटियां तैयार की जा सकती है। छत्तीसगढ़ का यह एकमात्र गुरुद्वारा है, जहां यह अत्याधुनिक रोटी मेकर प्रयोग की जा रही है । श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि इससे पहले लंगर की तैयारी 24 घंटे पहले करनी पड़ती थी और ढेरों लोग मिलकर कई घंटों के अथक परिश्रम से रोटियां तैयार करते थे। लेकिन अब इस हाइटेक रोटी मेकर के यहां उपलब्ध हो जाने से समय और श्रम की बचत होगी और लोगों को तुरंत बड़ी संख्या में ताजी रोटियां उपलब्ध हो पाएगी । आगामी सभी आयोजनों में इसका इस्तेमाल होगा, खासकर जब श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा तो उस अवसर पर होने वाले वृहद आयोजन में यह रोटी मेकर विशेष उपयोगी साबित होगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,