मस्तूरी

शराब पीकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर…पंचायत उपचुनाव के दौरान हुई घटना, मचा हंगामा

उदय सिंह

मस्तूरी – अंचल में चल रहे पंचायत उप चुनाव के बीच मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम भनेसर में जहरीली शराब पीने से एक युवक के मौत होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है। कि 28 वर्षीय दल्हा पोड़ी निवासी अजय निर्मलकर पेशे से ड्राइवर था। जो बीते 4 महीनो से ग्राम भनेसर में देवलाल टंडन के मकान में रहता था। इस बीच गुरुवार की मकान मालिक का 20 वर्षीय बेटा द्रविण टंडन और अजय निर्मलकर ने घर के सामने देशी शराब के दो बोतल शराब मिली,

जिसे दोनों हिन्द एनर्जी कोल के बगल में जाकर पीने लगे। इस बीच शराब पीते ही दिनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें तड़पता देख वहाँ से गुजर रहे ग्रामीणों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ उनकी गंभीर हालत को दिखे उन्हें सिम्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। जहाँ पहुचने के चंद घंटों के बाद ही अजय निर्मलकर की मौत हो गई

तो वही द्रविण टंडन को बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा स्वास्तिक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहाँ उसका सघन उपचार चल रहा है। इधर गांव में जहरीली शराब के सेवन से मौत की सूचना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। तो वही स्थानीय स्तर पर पुलिसिया जांच शुरू कर दी गई है।

चुनावी पार्टी तो नही बनी मौत की वजह..?

सूत्रों की माने तो सरपंच पद के लिए ग्राम भनेसर में उप चुनाव की घोषणा के बाद से ही गांव में जमकर पार्टी चल रही थी। चार प्रत्याशियों के बीच एक खुर्सी की दौड़ में ग्रामीणों की हर फरमाइश पर जमकर खर्चा किया जा रहा था। चूंकि गुरुवार सुबह से वोटिंग थी तो बुधवार को भी गांव के हर वर्गों को रुझाने प्रत्यशियों द्वारा जोर आजमाइश की जा रही थी। इस बीच घायलो ने उसी पार्टी का हिस्सा समझ कर घर के पास रखे शराब का सेवन कर लिया।

जिससे एक मौत हो गई तो वही दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

मौके पर पहूंचे बिलासपुर एडिशनल एस पी रोहित झा

थाना प्रभारी को बारीकी से जांच करने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।बहरहाल इस पूरे मामले में तरह तरह की बाते सामने आ रही है। ऐसे में पुलिसिया जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की जहरीली शराब के पीछे की वास्तविक कहानी क्या है..!

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...