सीपत

बाइक सवार भाई बहन को ट्रेलर ने लिया अपनी चपेट में…..मौके पर बहन की हुई दर्दनाक मौत, भाई गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा मेन रोड में ट्रेलर ने बाइक सवार भाई बहन को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक के पीछे बैठी बहन की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास ग्राम गतौरा तरफ से सीपत फरहदा तरफ जा रहे बाइक क्र.CG 10 AZ 4762 में सवार चालक भाई संजय थनवार पिता शिवकुमार उम्र 18 वर्ष एवं पीछे बैठी चालक की बहन राजेश्वरी 16 वर्ष अपने गाँव फरहदा पंचायत भवन के पास पहूंचे ही थे की पीछे गतौरा तरफ से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG12 AS 9040 ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक चला रहा संजय दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया,

वही पीछे बैठी राजेश्वरी की चक्के की नीचे आने से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही दुर्घटनाकारित ट्रेलर घटनाकर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने नाकेबंदी कर चालक सहित पकड़ लिया है।

घायल भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। वही मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं परिजनों ने बिलासपुर सीपत मार्ग में अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल सीपत पुलिस मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां...