नारायणपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया यूनिफाईड डिस्ट्रीक ऑपरेशन कमाण्ड की बैठक…

रमेश राजपूत

नारायणपुर – यूनिफाईड डिस्ट्रीक्ट ऑपरेशनल कमाण्ड (UDOC) की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई। जिले में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के साथ बेहतर समन्वय तथा सकारात्मक कार्यो के माध्यम से आमजनता से मधुर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही नक्सलियों द्वारा वर्तमान में अपनाएं जा रहे रणनीति के खिलाफ पुलिस द्वारा आगामी दिनों में रणनीति तैयार कर नक्सल विरोधी अभियान में गति लाने तथा सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण सुरक्षा के साथ तेजी से कराने पर जोर देते हुए, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान आवश्यक सावधानियां व सुरक्षात्मक पहलुओं पर चर्चा किया गया।

बैठक में गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, कुलदीप सिंह, कमाण्डेंट 11वी वाहिनी बीएसएफ, पंकज वर्मा, कामण्डेंट 53वी वाहिनी आईटीबीपी, नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, हेमन्त कुमार, डिप्टी कमाण्डेंट 41वी वाहिनी आईटीबीपी सहित डीआरजी, आईबी, एसआईबी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...