बिलासपुर

ज्वेलर्स से हुई 5 लाख के ज्वेलरी की लूट, बाइक सवार दो युवक ज्वेलरी से भरे बैग को लूट कर हो गए फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक ज्वेलर्स लूट का शिकार हो गए। बाइक सवार लुटेरों ने गहनों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गोंड़पारा साईं मन्दिर के पास रहने वाले गोकुल सोनी का चिंगराज पारा अमरैया चौक सरकण्डा में ज्वेलर्स का दुकान हैं।

आज शाम को 7 बजे के लगभग उनके पुत्र विक्की सोनी व विनोद सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर के दुकान के सारे जेवर समेट के घर आ रहे थे। उन्होंने दुकान से काफी ज्वेलरी बैग में रख ली थी। उनके पास बैग में लगभग 5 से 6 लाख की ज्वेलरी थी। दोनो अलग अलग स्कूटी में थे । रोज की तरह विक्की सामने स्कूटी में जेवर से भरा झोला लेकर आगे आगे व विनोद पीछे पीछे आ रहा था। जब वो चिंगराज पारा से रपटा पुल पार कर शनिचरी की ओर आ रहे थे,

तभी से उनके पीछे बाइक सवार दो युवक लगे हुए थे। जैसे ही वो रपटा पुल पार कर रपटा चौक पहुँचे,एक तेज रफ्तार कार को देख कर अपनी स्कूटी रोक कर सड़क के किनारे खड़े हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तभी ज्वेलर के पीछे पीछे आ रहे एक बाइक में सवार दो युवकों में से एक उतरा, उसने ज्वेलर के पास से रखे हुए बैग को लूट लिया,

फिर बाइक में बैठ कर दोनो युवक हटरी चौक की तरफ फरार हो गए। ज्वेलर के अनुसार बैग लूटने वाले ने लाल कलर की शर्ट पहन रखी थी। जानकारी लगने के साथ ही कोतवाली के अलावा साईबर व अन्य थानों की टीम पहुँची और चारो तरफ घेराबन्दी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...