छत्तीसगढ़बिलासपुर

पार्षदों की खींचतान में बंधवा तालाब को बनाया प्रयोगशाला, कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्यों से बिफरे निगमायुक्त

ठेकेदार को गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने और हर सप्ताह कार्यप्रगति की जानकारी देने की बात कही

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शहर में कुल मिलाकर 10 तालाब है। जिनमें से अधिकांश सूख चुके हैं । कुछ पर बेजा कब्जा किया जा चुका है, तो कुछ तालाब ऐसे हैं जिन्हें सौंदर्यीकरण के नाम पर उजाड़ दिया गया। विशालकाय बंधवा तालाब के साथ भी यही किया गया ।एक समय यहाँ विशालकाय तालाब हुआ करता था, जिस पानी से हेमू नगर और आसपास के इलाके में अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ करता था, लेकिन सौंदर्यीकरण के नाम पर तालाब में तरह तरह के प्रयोग किए गए और तालाब को एक छोटा सा कुंड बना कर छोड़ दिया गया। इस वजह से हेमू नगर तोरवा क्षेत्र में पानी का गहरा संकट है। कुछ साल तक सरोवर धरोहर योजना के तहत इस तालाब को संवारने के बाद इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया । लेकिन अब इस तालाब से भी आय अर्जित करने की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए इसे निजी हाथों में सौंपा गया है, जिनके द्वारा टिकट लेकर लोगों को प्रवेश दिया जाएगा । वर्तमान में यहां निजी कंपनी द्वारा कुछ निर्माण कार्य और टिकट काउंटर आदि बनाए जा रहे हैं ,लेकिन यह काम भी बीरबल की खिचड़ी की तरह आहिस्ता आहिस्ता चल रहा है। तालाब में आम लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। पूरे तालाब परिसर में निर्माण सामग्रियों के ढेर लगे हैं। इसलिए गुरुवार को जब निगम आयुक्त बंधवा तालाब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उनका पारा चढ़ गया

इस दौरान साइट पर कार्य नहीं होने और तय कार्ययोजना के तहत कार्य काफी पीछे रहने पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने भविष्य में कार्य बंद होने की स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप (पीपीपी) के तहत अमृत मिशन योजना के अंतर्गत करीब 6 करोड़ की लागत से हेमूनगर बंधवापारा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। कार्य को देखने कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ड्राइंग व डिजाइन देखकर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की तकनीकी जानकारी ली। ड्राइंग में पार्किंग स्थल, वाटर रिचार्ज पाइंट, ग्रीनरी बेल्ट आदि की जानकारी उपस्थित कंसल्टेंट कंपनी के इंजीनियर ने दिए। इस पर बताया गया कि अभी तक गिरील, फ्लोर के कार्य सहित ग्र्रीनरी विकास के कार्य हो जाने थे, लेकिन इनमें से एक भी कार्य नहीं हुआ है। इस पर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने ठेकेदार की जमकर क्लास ली। कमिश्नर ने कहा कि तय कार्ययोजना के तहत कार्य नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने तालाब के बीच में बने ब्रीज के निर्माण और सिक्युरिटी गार्ड की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। अनुबंध में तय कार्ययोजना के तहत समयसीमा में हो जाने वाले कार्य नहीं होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने निर्देश दिए गए। ठेकेदार को गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने और हर सप्ताह कार्यप्रगति की जानकारी देने की बात कही।

साप्ताहिक बैठक में रहेंगे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान हर सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों की बैठक में बंधवापारा तालाब निर्माण को भी जोड़ने के निर्देश कमिश्नर ने दिए। इसी तरह ठेकेदार को हर सप्ताह निर्माण की प्रगति की जानकारी तय फार्मेट में बैठक में देने की बात कही गई।

महत्वपूर्ण योजना है शहरवासियों को मिलेगा लाभ

कमिश्नर ने कहा कि करीब 25 एकड़ क्षेत्र में फैले इस गार्डन के विकास से शहरवासियों को सैर-सपाटे के साथ मांगलिक व सामाजिक कार्य करने की भी सुविधा मिलेगी। पीपीपी मॉडल के तहत 20 वर्षों के रख-रखाव के लिए टेंडर दिया गया। यहां सर्वसुविधा युक्त केंटीन के साथ बच्चों व युवाओं के मनोरंजन जैसे झूले, बोटिंग आदि की भी सुविधा मिलेगी। महत्वपूर्ण योजना को तय समय पर पूर्ण करना ही हमारा लक्ष्य होगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज