कोटा

घर से मनरेगा में काम करने निकले अधेड़ की बरगद के पेड़ में लटकती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा-थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगीपुर में एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात करणों के चलते फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह मनरेगा कार्य के लिए जा रहे ग्रामीणों ने फांसी पर लटक रहे व्यक्ति को देखा जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों सहित ग्राम पंचायत के सरपंच व कोटवार को इसकी सूचना दी जिसके बाद मृतक के परिवार वालों के साथ कोटवार कोटा थाना पहुँचकर घटना की जानकारी कोटा पुलिस को दी। कोटा पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर शव का मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों का बयान दर्ज किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुन्नी लाल यादव पिता पंचराम यादव उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम जोगीपुर हर रोज की तरह सुबह 4:30 बजे उठकर मनरेगा कार्य में जाने के लिए घर से निकला था। सुबह मनरेगा में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने गांव के अरपा नदी के पास बरगद पेड़ में पुन्नी लाल यादव को फाँसी पर लटकता हुए देख जिसके बाद मृतक के परिवार वालों व गांव के सरपंच व कोटवार को इसकी जानकारी दी।

मृतक के परिवार वाले व कोटवार ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। कोटा पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों का बयान दर्ज की। कोटा पुलिस ने पोस्टमार्टम हो जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मृतक ने यह कदम किन कारणों से उठाया है इसकी जानकारी नही हो पाई है। फिलहाल कोटा पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...