छत्तीसगढ़बिलासपुर

डॉक्टर इलाज करते हैं लेकिन एक मरीज की सेवा नर्स ही करती है, अपोलो पहुंची ग्रुप नर्सिंग निर्देशक ने यहां की नर्सों की खुलकर तारीफ की

अपने बिलासपुर प्रवास को सार्थक बताते हुये उन्होंनें कहा कि बिलासपुर के टीम वर्क से काफी कुछ सीखा जा सकता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक कुशल नर्स बनने के लिये केवल त्याग की भावना होना ही काफी नहीं है अच्छी नर्स बनने के लिये अच्छी ट्र्ेनिंग और काफी तर्जुबा भी होना जरूरी है। ये बात सच है कि एक मरीज का इलाज डॉक्टर करता है मगर उस मरीज की देखभाल नर्स करती है। वो मरीज के सिर्फ बाहरी जख्मों पर ही नहीं बल्कि उसके अंदरूनी जख्मों पर भी मरहम लगाती है। ये बातें अपोलों अस्पताल समूह के ग्रूप नर्सिंग निदेशक कैप्टन उषा बैनर्जी ने कहीं। इस अवसर पर डॉ सजल सेन, सी ओ ओ अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर भी उपस्थित रहे।दो दिवसीय यह प्रवास मुख्य रूप से अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ औपचारिक भेंट एवं मुख्य रूप से नर्सिंग सेवाओं की गुणवत्ता पर र्केन्द्रत था। हॉस्पिटल विजिट के साथ प्रारंभ कर उन्होंने नर्सिंग इचार्जेस एवं विभागाध्यक्षों को यथाउचित दिशानिर्देश दिये। अपने व्यक्तव्य के दौरान एक अच्छी नर्स के गुणों को बताते हुये उन्होंने कहा कि एक नर्स में मरीज के दर्द और तकलीफ को समझने की काबिलियत होनी चाहिए

और दिल से उसकी मदद भी करनी चाहिये। इतना ही नहीं बल्कि एक नर्स को अपने पेशे के बारे में और ईलाज के नये नये तरीकों के बारे में हमेशा सीखते रहने की जरूरत है। कुछ ऐसे गुण है जिनके बिना एक नर्स काम नही कर सकती जैसे की हालात के हिसाब से खुद को ढाल लेना, धीरज और सहनशीलता से काम लेना। एक नर्स को दूसरों की सलाह मानने के लिये भी तैयार रहना चाहिये। एक नर्स का स्वभाव दोस्ताना होना चाहिये। अपने बिलासपुर प्रवास को सार्थक बताते हुये उन्होंनें कहा कि बिलासपुर के टीम वर्क से काफी कुछ सीखा जा सकता है

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,