रतनपुर

रतनपुर:- लापता युवक की तालाब में मिली लाश…..हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीते दो दिनों से लापता एक युवक की लाश आज सुबह खाईयां तालाब में तैरती हुई मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रतनपुर के कहरा पारा निवासी 25 वर्षीय दिनेश धीवर उर्फ पाउ के रूप में हुई है, जो बीते 2 दिनों से लापता था। स्थानीय लोगों ने सुबह वार्ड क्रमांक 9, खाईयांपारा स्थित तालाब में एक शव को तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और प्रारंभिक जांच शुरू की। दिनेश के परिवार ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की और हत्या की आशंका जताई।

परिजनों का कहना है कि दिनेश बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लापता हो गया था, जिससे वे पहले से ही चिंतित थे। शव मिलने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। वहीं, पुलिस ने हत्या की आशंका को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म...