मल्हार

गणतंत्र दिवस पर मल्हार धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण, रंजीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा—संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

उदय सिंह

मल्हार – 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेवा सहकारी समिति मल्हार के धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ध्वजारोहण भाजपा नेता एवं प्राधिकृत अधिकारी सेवा सरकारी समिति के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक वाचन हुआ, जिसमें समिति के सभी स्टाफ एंव किसानो ने पूरे श्रद्धा से भाग लिया रंजीत सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की शक्ति का प्रतीक है यह दिन हमें देश की एकता अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान का अवसर दिया है, और इन्हीं मूल्यों के आधार पर विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निरंतर प्रयासों से प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज गांव में प्रधानमंत्री आवास, समर्थन मूल्यो पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना तथा प्रदेश में विकास कार्य जोरों पर है!चूकि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए काम करना ही सच्चे अर्थों में गणतंत्र दिवस की भावना को साकार करना है।रंजीत सिंह ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएं।

उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की पुनः शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित मल्हार प्रबंधक तेज बहादुर सिंह, सुपरवाइजर विंदा प्रसाद, सहायक प्रभारी अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष चंद्राकर, प्रखर सिंह, विक्रेता आशीष सिंह, मोहन यादव, आरती, राजू राय, अनिल सिंह, पवन सिंह, राजेंद्र सिह कुमार, रवि सिंह, राजेंद्र कुर्रे, सनत सिंह, भूरु केवट, रवि शंकर, सहित किसान उपस्थित रहे!

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...