कांकेर

मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने लिया चपेट में….मौके पर एक महिला की मौत, पति सहित 2 घायल

रमेश राजपूत

कांकेर – सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है, जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना फिर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आ गयी और वहीं दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही दो वर्षीय मासूम बच्ची का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में महिला का पति और भांजा भी घायल है। सभी घायलों का ईलाज कोमलदेव अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शाम करीब साढ़े 4 बजे की है, जहाँ चोरिया निवासी रंजीत शोरी 25 वर्ष अपनी पत्नी रश्मि, दो साल की मासूम बेटी जिज्ञासा और अपने भांजे रामनाथ नेताम 17 वर्ष के साथ बहन के गांव पुसवाड़ा मेला में शामिल होने जा रहे थे।

तभी धान से भरी ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे महिला रश्मि वाहन से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई, पहिये में दबने से रश्मि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मां की गोद में बैठी 2 साल की मासूम का दाहिना पैर भी ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे उसका पैर कटकर अलग हो गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है, मासूम बच्ची की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को ऱोका। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...