मस्तूरी

मस्तूरी:शराब पीने से मौत के मामले में हत्या का अपराध दर्ज….जब्त शराब में मिली जहर

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के भनेसर में 20 जनवरी को सरपंच के रिक्त पद के लिए उपचुनाव था। चुनाव के दिन ही गांव में रहने वाले राजनाथ टंडन के निर्माणाधीन मकान में उनके भाई रवि को शराब मिली। रवि ने अपने मकान में किराए पर रहने वाले ड्राइवर अजय निर्मलकर(28) के साथ मिलकर शराब पी ली। शराब पीते ही रवि और अजय की तबीयत बिगड़ने लगी।

इस पर रवि के भाई राजनाथ ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में मस्तूरी पुलिस ने गांव में जाकर पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस ने शराब की बोतल जब्त कर ली। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा भी प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया गया। विसरा जांच में पता चला कि शराब में जहर मिली हुई थी। इस पर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में युवकों के मकान में शराब रखने वालों का पता नहीं चल पाया था। इधर गांव में दोनों के अलावा कोई अन्य प्रभावित भी नहीं था।

इस पर पुलिस आपसी दुश्मनी की आशंका जता रही थी। इस बीच पुलिस ने गांव में कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस की टीम अब भी गांव के लोगों से मामले में जानकारी ले रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...