बिलासपुर

व्यापार विहार में भीषण आगजनी…माचिस गोदाम में भड़की लपटों ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान आशंकित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में गुरुवार तड़के एक भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच त्रिवेणी भवन के सामने गली में स्थित तेऊ मल पान मसाला दुकान के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में माचिस का स्टॉक रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। तेज धुएं और आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के व्यापारियों और रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान मालिक कैलाश सब्वानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं और तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे गए, दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस भीषण आगजनी में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैली। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने पूरे व्यापार विहार क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...