छत्तीसगढ़बिलासपुर

देश के सभी 543 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,फिर भी प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं से ली जा रही है राय

श्री जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुये कहा कि लोकसभा की तैयारी को लेकर अभी से बूथ स्तर पर जुट कर आम मतदाताओं से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारत को मजबूत शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र के नव निर्माण की कल्पना को अगर किसी न सकार किया है तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने किया। यह बात भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल जैन ने कही।
उन्हांने कहा कि देश के आम चुनाव में देश की जनता मन बना चुकी है कि देश में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी इसका मूल कारण है कि मोदी जी ने देश से गांव, गरीब, किसान सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर देश के अंदर से गरीबी दूर करने का जो ऐतिहासिक काम मोदी जी ने किया है आज तक किसी ने नही किया। मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत् पांच लाख रूपये तक के ईलाज के लिये महत्वपूर्ण योजना लागू की जिससे कि कोई भी गरीब मध्यम वर्गीय परिवार ईलाज से वंचित न हो सके। वहीं दूसरी ओर उज्वला गैस योजना के तहत् करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। श्री जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुये कहा कि लोकसभा की तैयारी को लेकर अभी से बूथ स्तर पर जुट कर आम मतदाताओं से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट भाजपा जीत कर केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में पुनः दुसरी बार सरकार बनायेगी। इसके लिये भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की भूमिका इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी।

विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पांच वर्षो के अंदर ऐतिहासिक कार्य किया हैं आज पूरे विश्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अपना वर्चश्व स्थापित कर लिया है। कुछ दिनों पूर्व पुलवामा में हुये आतंकवादी घटना में शहीद हुये वीर जवानों की शहादत का बदला लेते हुये ऐयर स्ट्राईक के माध्यम से पाकिस्तान में फल फूल रहे आतंकवादियों को हमारे सेना ने उनके ठिकानों को नस्त नाबूत कर दिया सैकड़ों की संख्या में आतंकवादी मारे गये।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि आगामी दिनों विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करना है जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में योजना बनाना है जिसकी विधिवत् तिथि तय करना है।
इस मौके बैठक के पूर्व भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर बैठक की शुरूवात की गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी व भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलकात कर रायसुमारी ली।
बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से इस मौके पर प्रमुख रूप से बिलासपुर लोकसभा संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, सांसद लखनलाल साहू, कमला पाटले, विधायक रजनीश सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, मुंगेली जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी, नरेन्द्र शर्मा, मोहन भोजवानी, मेघाराम साहू, राजू सिंह क्षत्री, पूजा विधानी, हर्षिता पाण्डेय, गिरीश शुक्ला, किशोर राय, दीपक साहू, गुलशन ऋषि, सुधा वर्मा, राजेश त्रिवेदी, कांशी साहू, सुरेन्द्र गुम्बर, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, मोहित जायसवाल, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, गोविंद यादव, विजयधर दीवान, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, युसूफरजा बरकाती, डॉ.सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...