रायपुर

प्रदेश के 5 सीनियर आईएएस के प्रभार में किया गया फेरबदल, सौंपे गए अतिरिक्त प्रभार….सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची

रमेश राजपूत

रायपुर- राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 सीनियर IAS अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। जिसमे सीएम सेक्रिटिएट के सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को सचिव पीडब्ल्यूडी, सचिव विमानन के साथ पीएचई विभाग का भी सचिव बनाया गया हैं। हालांकि 2003 बैच के आईएएस परदेशी से सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी ले ली गयी है। इधर 1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा से लेबर सिकरेट्री और राज्य नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी लेते हुए, उन्हें सचिव संसदीय कार्य विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें राज्यपाल के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

इसके साथ ही 2003 बैच के अविनाश चंपावत अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि अविनाश चंपावत के पास पहले से जो पीएचई सिकरेट्री की जिम्मेदारी थी, वो अब परदेशी सिद्धार्थ कोमल के पास चली गयी है। चंपावत खेल विभाग के साथ-साथ एरिगेशन सिकरेट्री के जिम्मेदारी संभालेंगे। वही 2004 बैच अंबलगन पी को माइनिंग सिकरेट्री के साथ-साथ पर्यटन,, संस्कृति, धार्मिक न्यास व धर्मस्व सचिव की जिम्मेदारी तो संभालेंगे ही सोनमणि बोरा से लिया गया लेबर सिकरेट्री का जिम्मा भी अब अंबलगन को ही दिया गया है।

इसी तरह एलेक्स पॉल मेनन को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव व उपभोक्ता संरक्षण विभाग को श्रमायुक्त के एडिश्नल चार्ज के साथ-साथ राज्य नोडल अधिकारी श्रम विभाग बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनमणि बोरा को सेट्रल डिप्युटेशन पर जाना है। राज्य सरकार ने इसकी अनुमति भी दे दी है, सिर्फ केंद्र से आर्डर का इंतजार हो रहा है, लिहाजा उससे पहले राज्य सरकार ने उनके विभाग के सेटलमेंट की कोशिश इस फेरबदल के जरिये करने की कोशिश की है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...