बिलासपुर

पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लोन निकालने वाला पति गिरफ्तार… पत्नी ने दर्ज कराई थी धोखाधड़ी की शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अपनी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखो की ठगी करने वाले आरोपी पति को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में प्रार्थी नई दिल्ली निवासी रत्ना गुप्ता ने विद्यानगर निवासी अपने पति शंकर लाल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शंकरलाल गुप्ता बीते 8 सालों से उनसे अलग रह रहे हैं, जो पेशे से एक सीए है। जिनके द्वारा आईसीआईसीआई बैंक में प्रार्थीया का फर्जी हस्ताक्षर कर 12 लाख रुपए का लोन ले लिया था
जिसकी जानकारी प्रार्थी पत्नी को नहीं थी ना ही आरोपी में उसे सहमति लेकर लोन लिया था।

जब घटना की जानकारी प्रार्थी पत्नी को हुई तो उन्होंने मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी इसी बीच शनिवार को पुलिस को आरोपी शंकरलाल गुप्ता के ठिकाने की सूचना मिली जहाँ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...