रायगढ़

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी… 1 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख से अधिक नगद और मोबाइल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक लाख से अधिक नगद और सट्टा-पट्टी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में सट्टा-पट्टी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था। इसी बीच कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि शुक्रवार शाम संजय मार्केट में एक व्यक्ति आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दरोगापारा में रहने वाले प्रकाश सिंह चौहान को पकड़ा। उस वक्त आरोपी आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वालों से बॉल टू बॉल क्रिकेट सट्टा मोबाइल पर नोट कर रहा था। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो आरोपी के पास से 1,02,750 लाख रुपए नगद और सट्टा-पट्टी सहित एक विवो मोबाइल को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर ऑनलाइन क्रिकेट कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमन्त पात्रे दिलीप भानू, आरक्षक संदीप मिश्रा और विनोद शर्मा शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट