कोटा

अनियंत्रित ट्रक जा घुसी पेड़ में….ट्रक चला रहे हेल्पर की हुई मौत, साथ बैठा चालक गंभीर

प्रेम सोमवंशी

रतनपुर-पेंड्रा मार्ग के ग्राम छतौना व ग्राम सोढा के बीच जमुना नाला के पास अनियंत्रित ट्रक विपरीत दिशा में पेड़ से जा टकराई। जिससे घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति कि मौत हो गयी तो वही दूसरे की हालत गंभीर बतलाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना की डायल 112 की टीम व बेलगहना चौकी पुलिस टीम मौके पहुँच गयी और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मनिंद्रगढ़ से ट्रक क्रमांक CG 16 H 2224 में कोयला भरकर रायपुर जा रही थी।

ग्राम छतौना व सोढा के बीच जमुना नाला के पास पहुँचे थे कि ट्रक चालक गाड़ी पर से संतुलन खो दिया जिससे वह पेड़ से जा भिड़ी। ठोकर इतनी तेज थी कि ट्रक की बाड़ी को चीरते हुए बीच में फंस गया। जिससे स्टेरिंग में चालक फंस गया था। डायल 112 व बेलगहना चौकी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से मृतक चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बतलाया कि इस दुर्घटना में हेल्फर ट्रक चला रहा था जिसका नाम चिंता मन कोल उम्र लगभग 23 से 24 वर्ष निवासी मनिंद्रगढ़ जिला कोरिया का जिसकी घटना स्थल पर मौत गयी थी।

तो वही ट्रक ड्राइवर मतलबी कोल 42 वर्ष पिता चौतु कोल निवासी मनिंद्रगढ़ जिला कोरिया गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर 108 की मदद से भेजा गया है। इस मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने शव का मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...