जांजगीर चाँपा

नाबालिग को भगाकर ले जाने और दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार….महाराष्ट्र से बरामद हुई नाबालिग

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2023 को चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले परिजनों ने अपने बेटी के स्कूल से नही लौटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच चांपा पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जांच में पता चला कि बलौदा निवासी गजेंद्र कुमार धीवर ने नाबालिग लड़की को पुणे महाराष्ट्र तरफ भगा कर ले गया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल टीम रवाना कर मौके पर दबिश दी। जहा आरोपी के साथ पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। जिसे परिजनों को सौप पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, एस आई सत्याम चौहान, ए एस आई बीएस लकड़ा, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जयसवाल, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या आरक्षक पादुम जाटवर, महिला आरक्षक मालती लहरे एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,