रतनपुर

जवानों ने महामाया मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान….दर्शनार्थियों को किया प्रेरित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – आरपीएफ भरनी बिलासपुर बटालियन के डी आई जी श्री मिश्रा के मार्ग दर्शन में आज माँ महामाया देवी मंदिर परिसर रतनपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वछता अभियान के तहत सैकड़ो आरपीएफ के जवानों के द्वारा महामाया मंदिर स्थित कुंड, गार्डन, कलपेसरा तालाब की साफ सफाई सहित मंदिर परिसर को सर्फ डालकर धोया गया। अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन मुक्त वातावरण बनाने के लिए हम सबको मिलकर स्वच्छता अभियान चलाने होंगे।

स्वच्छता को लेकर हर नागरिक को जागरूक होना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें ताकि माँ महामाया देवी मंदिर परिसर सहित रतनपुर नगर की सुंदरता बनी रहे और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके। सीआरपीएफ की ओर से किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथालिया ने कहा देश की सुरक्षा में जुटे जवानों को देखकर मंदिर दर्शन करने पहुचे दर्शनार्थि स्वच्छता के प्रति प्रेरित हुए हैं।

निश्चित तौर पर सभी अब अपने घरों में जाकर अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। स्वछता अभियान के बाद सभी जवान देश में सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ माँ महामाया देवी के दर्शन किये।

मौके पर बबलु चंदेल कोषाध्यक्ष महामाया मंदिर ट्रस्ट, मनराखन जायसवाल सीआरपीएफ के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,