कोरबा

सड़क हादसा :- ट्रक और कार में हुई टक्कर, तीन की मौत….सुबह हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

कोरबा – बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमना से लगे नेशनल हाईवे 130 पर सुबह एक सड़क हादसा हुआ, सुबह तकरीबन 8 बजे रायपुर से उदयपुर की ओर जारी रही स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में स्वीफ्ट कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही तीसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में तीनों मृतक ठेकेदार होना बताया जा रहा है।

पंकज झा रायपुर निवासी, रमेश सिंह पिता नारायण सिंह उदयपुर , बुद्धिमान झा रायपुर पर्यटन विभाग में ठेकेदारी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांगों पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना में मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...